◾बीते वर्ष भी महज खैरना में किया गया मलबा हटाने का कार्य
◾ गरमपानी के वासिदों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
◾उपेक्षा किए जाने पर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गरमपानी बाजार के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी पर रिवर ड्रेनिग का कार्य लंबित पड़ें होने से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। आरोप लगाया है की बीते वर्ष भी मुनाफे के फेर में महज खैरना क्षेत्र में नदी में मलबा सफाई का कार्य किया गया जबकि गरमपानी क्षेत्र को छोड़ दिया गया। दो टूक चेतावनी दी की यदि गरमपानी से खैरना की ओर रिवर ड्रेनिग का कार्य न किया गया तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
दो वर्ष पूर्व अक्टूबर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शिप्रा नदी के उफान आने से कई लोग घर से बेघर हो गए। कई लोगों के मकानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गरमपानी से खैरना तक लोगों की जमीन व मकानों को भारी नुकसान हुआ पर बीते वर्ष रिवर ड्रेनिग के तहत खैरना क्षेत्र में मलबा हटाया जा सका जबकि गरमपानी क्षेत्र में भी मलबा हटाने की तैयारी की गई एन वक्त पर कार्य नहीं हो सका जिससे गरमपानी बाजार क्षेत्र में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी के अनुसार यदि दोबारा रिवर ड्रेनिग होती है तो गरमपानी से खैरना की ओर कार्य किया जाए जिससे खतरा टाला जा सके। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मुनाफे के फेर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
