◾पूजा अर्चना कर टेका मत्था किया हनुमान चालीसा का पाठ
◾ मंदिर समिति पदाधिकारियों से ली बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾ शनिवार को हजारों की संख्या में उमड़े बाबा भक्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट )))

बाबा नीम करौली के भक्तों में अब पूर्व अभिनेता व पहलवान दारा सिंह के पुत्र विंदू दारा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। विंदू दारा सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ किया। शनिवार को हजारों की संख्या में बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचे।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को हजारों की संख्या में बाबा भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेका। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। शुक्रवार देर शाम पूर्व अभिनेता व पहलवान दारा सिंह के पुत्र अभिनेता विंदू दारा सिंह भी कैची धाम पहुंचे। बाबा के दर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा अर्चना कर काफी समय मंदिर में बिताया। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। मंदिर से बाहर निकलते ही प्रशंसकों ने विंदू दारा सिंह को घेर लिया। विंदू ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया सेल्फी व ऑटोग्राफ दिए। मित्रों के साथ पहुंचे विंदू दारा सिंह बाद में गंतव्य की ओर रवाना हो गए।