◾सीएचसी गरमपानी में जांच के बाद हुआ खुलासा
◾ संक्रमितो का आंकड़ा भी जा पहुंचा 18
◾चिकित्सा प्रभारी ने किया विशेष अहतियात बरतने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में जांच के दौरान दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 18 पर जा पहुंचा है। जांच में संक्रमित पाए गए दोनों लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने संक्रमण से बचने को लोगों से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया है।
लंबे समय से शांत रहने के बाद अब कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सीएचसी गरमपानी में जांच के दौरान पहले ही 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। गुरुवार को अस्वस्थ चार लोगों की जांच की गई जिसमें बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट गांव की 39 वर्षीय महिला तथा रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाडी़ गांव का 19 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएचसी के कोविड लैब में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनो में संक्रमण की पुष्टि की है। दोनो को होम आइशोलेशन में भेज दिया गया है। चार लोगों की जांच में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से संक्रमण से बचने को विशेष अहतियात बरतने के साथ ही मास्क लगाने का आह्वान किया है।