◾ महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ किया गया टीकाकरण
◾जन आरोग्य समिति की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा
◾हेल्थ व वेलनेस सेंटर लोहाली में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के हेल्थ व वेलनेस सेंटर लोहाली में विशेष स्वास्थ्य शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। गर्भवती महिलाओं को आइरन, कैल्शियम व विटामिन की गोलियां वितरित की गई।
लोहाली में लगे शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गई। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कर बीपी, शुगर की जांच भी की गई। गर्भवती महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दे विटामिन, कैल्शियम व आयरन की गोलियां दी गई। जन आरोग्य समिति की बैठक भी हुई। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सीएचओ प्रीती पांडे, एएनएम नम्रता जोशी, आशा कार्यकर्ता उमा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
