◾ ग्राम प्रधान व जिंप सदस्य ने वनक्षेत्राधिकारी को भेजा ज्ञापन
◾ कुछ ही दिनों में नौ से ज्यादा लोगों को काट चुके बंदर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में कटखने बंदरों का आंतक बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों को काट घायल कर दे रहे हैं। स्कूली नौनिहालों पर खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। ग्राम प्रधान व जिंप सदस्य ने वनक्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेज बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित पिलखोली क्षेत्र में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ दिनों में ही करीब नौ से ज्यादा लोग कटखने बंदरों का शिकार हो चुके हैं। घरों दुकान से सामान उठा ले ले जा रहे बंदरों को भगाने पर बंदर काटने दौड़ रहे हैं। स्कूल को आवाजाही करने वाले नौनिहालों पर भी बंदर हमलावर हो जा रहे हैं जिससे खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। ग्राम प्रधान पिलखोली जयपाल सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह फर्त्याल ने वनक्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेज बताया है की कटखने बंदरों के आंतक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डरने लगे हैं। ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य ने वनक्षेत्राधिकारी से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने को बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।