◾चटक धूप में सिर पर पानी ढोना बनी मजबूरी
◾ मझेडा़ – ब्यासी पेयजल पंपिंग योजना से होती है आपूर्ति
◾ आपूर्ति प्रभावित होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

करोड़ों रुपयों की लागत से बनी मझेडा़ ब्यासी पेयजल पंपिंग योजना से ग्रामीणों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। मझेडा़ ग्राम पंचायत के तोक चूवारी में सप्ताह भर से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। चटक धूप में भी लोग सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़ ग्राम पंचायत के तोक चूवारी में पीने के पानी को हाहाकार मचा हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से कोसी नदी पर बनी मझेडा़ ब्यासी पेयजल पंपिंग योजना से गांव को पानी की आपूर्ति होती है‌ पर बीते सप्ताह भर से चूवारी तोक में रहने वाले पंद्रह से अधिक परिवारों के घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है‌। गांव के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तपती धूप में गांव के लोग दूर-दराज से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। स्थानीय दुर्गा सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया है कि कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि यदि उपेक्षा हुई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।