◾ दिनभर धधकता रहा जंगल, वन संपदा हुई खाक
◾गांव के समीप तक लपटे पहुंचने से मचा हड़कंप
◾आग पर काबू पाने को नहीं पहुंचे वन कर्मी, ग्रामीणों में नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ज्याडी़ गांव के पोडियाधार का जंगल आग से धधक उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वनाग्नि ने पलभर में ही वन संपदा खाक कर दी। जंगल की आग गांव के समीप तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। दिन भर जंगल के धधकने के बावजूद वन कर्मियों के ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
रविवार को हाइवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के ज्याडी़ गांव के करीब पोडियाधार का जंगल वनाग्नि की चपेट में आ गया। हवा के झोंके से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जंगल से उठी आग की लपटो ने भयानक रुप ले लिया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बडे़ हिस्से को आगोश में लिया। पलभर में ही काफी वन संपदा जलकर राख हो गई। जंगल में धधकी आग गांव के समीप तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई घटना नहीं हुई। दिनभर धधकती आग को काबू करने को वन विभाग के कर्मचारियों के ना पहुंचने पर ग्रामीणो ने नाराजगी जताई है।
