◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे बना बजट ठिकाने लगाने का जरिया
◾ गुणवत्ता के अभाव में पूर्व में किए गए पेंचवर्क तोड़ चुके दम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कुछ माह पूर्व 14 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से किए गए पेंचवर्क के दम तोड़ने के बाद अब एक बार फिर 5 लाख रुपये की धनराशि से पेंचवर्क का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रवासियों ने गुणवत्तायुक्त कार्य किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा की यदि गुणवत्ताविहीन कार्य किया गया तो एनएच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन को गड्ढा मुक्त करने की मुहिम एक बार फिर शुरू हो गई है। कैंची, नावली, काकडीघाट समेत कई अन्य क्षेत्रों में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से पेंचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व में 14 लाख रुपये की लागत से किया गया पेंचवर्क दम तोड़ चुका है। जिन जगह भारी-भरकम लागत से पेचवर्क किया गया था वहां जगह जगह गड्ढे दुर्घटना का सबब बन चुके हैं। व्यापारी नेता मनीष तिवारी, वीरेंद्र सिंह संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जिस कारण कुछ ही माह में लाखों रुपये की लागत से हो रहे कार्य दम तोड़ जा रहे हैं। व्यापारियों ने वर्तमान में किए जा रहे पेंचवर्क के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग उठाई है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार पांच लाख रुपये की लागत से पेजवर्क का कार्य करवाया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!