◾ बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾ बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में निकाली गई रैली
◾आंबेडकर जयंती पर गांवों से उमड़ा जनसैलाब
◾ गरमपानी, टूनाकोट तथा बेड़गांव में भी याद किए गए संविधान निर्माता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। बेतालघाट मुख्य बाजार में रैली भी निकाली गई। वक्ताओं ने डा.भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया गया। बेतालघाट ब्लॉक स्थित जावा, सरस्वती शिशु मंदिर व मुख्य बाजार क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने कहा की डा. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। संविधान का निर्माण कर गरीबों को ताकत दी। संविधान निर्माण से ही आज गरीब तबका खुली हवा में सांस ले रहा है। डा. भीमराव आंबेडकर ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई महत्वपूर्ण कार्य कर लोगों को अधिकार दिलाए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया‌। बेतालघाट मुख्य बाजार में रैली भी निकाली गई‌। डा. भीमराव आंबेडकर के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समा बांधा। इधर गरमपानी, टूनाकोट,बेड़गांव समेत तमाम गांवों में संविधान निर्माता को याद किया गया।