◾ विभिन्न बिमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
◾ स्वास्थ्य जांच के बाद निशुल्क हुआ दवाइयों का वितरण
◾ टीबी मुक्त भारत अभियान की दी जानकारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर लोहाली गांव में स्वास्थ्य मेले के तहत ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ ही कोरोना से बचाव के तौर तरीके बताए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के विषय में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
लोहाली गांव में लगे स्वास्थ्य मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 62 से ज्यादा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीपी, शुगर के साथ ही कैंसर आदि की पहचान के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगो से घरों में विशेष साफ-सफाई रखने तथा मौसम बदलाव में होने वाले बीमारियों की जानकारी दी साथ ही बचाव के तौर तरीके बताएं। गर्मियों के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की बात कही। मेले में पहुंचे मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दें टीबी से ग्रसित मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार कराने की बात कही गई। इस दौरान सीएचओ प्रीती पांडे, एएनएम नम्रता जोशी, आशा कार्यकर्ताओं ताड़ीखेत रोशनी, ममता भट्ट, मंजू, भगवती, हेमा, उमा देवी, गीता दानी, लीला देवी, पुष्पा आदि मौजूद रहे।