◾ विधायक को पत्र सौप घटना के लिए जिम्मेदारो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
◾विधायक ने बधाया ढंढा़सा, दिया उचित कार्रवाई का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल गांव में करंट की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मृतक के परिजनों ने विधायक सरिता आर्या से न्याय दिलाने की गुहार लगा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग उठाई है।
गैरखाल गांव में करंट की चपेट में आकर मारे गए अर्जुन सिंह के स्वजनों को सांत्वना देने विधायक सरिता आर्या गैरखाल गांव पहुंची। मृतक के स्वजनों को ढंढा़सा बंधाया। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह व अन्य परिजनों ने विधायक को पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि हाईटेंशन लाइन से चोरी कर अवैध बिजली का तार छोड़ा गया था जिसकी चपेट में आकर अर्जुन की मौत हो गई। परिजनों ने विधायक से विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। विधायक सरिता आर्या ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
