◾ देर शाम झोडा़ गायन ने बांधा समां
◾ 14 अप्रैल को निभाई जाएगी ओडा़ भेंटने की रस्म
◾ आसपास के गांवों से बढ़ेगा आस्था का सैलाब

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चौगांव – फल्दाकोट मेला समिति जैनोली (सैमधार) के तत्वाधान में प्रतिवर्ष लगने वाले चैतव मेले का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हो गया। झोड़ा चांचरी गायन ने समा बांधा। 14 अप्रैल सुबह दस बजे पूजा अर्चना के साथ वीर रस की हुंकार के साथ ओडा़ भेंटने की रस्म निभाई जाएगी।

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जनौली क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाले चैतव मेले का विधि विधान से आगाज हो गया। ऐतिहासिक मेले के शुभारंभ सैम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ‌। आसपास के गांवों से तमाम लोग पहुंचे । चौगांव – फल्दाकोट चैतव मेला समिति के तत्वाधान में होने वाले मेले में देर शाम झोडा़ व चांचरी गायन ने समा बांधा। कल 14 अप्रैल को ज्योग्याडी़ में पूजा पाठ के बाद दस बजे ओडा़ भेंटने का कार्यक्रम होगा। ढाई बजे से मेला स्थल में झोड़ा चांचरी गायन के साथ तीन बजे से पिलखोली व ज्योग्याडी़ गांव से वीर रस की हुंकार के साथ श्रद्धालु मेला स्थल की ओर रवाना होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।