◾संक्रमितो की संख्या पहुंची 11
◾ दोनों संक्रमितो को होम आइसोलेशन में भेजने की शुरू हुई तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। सीएचसी गरमपानी में ही पूर्व में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई।
कोसी घाटी में कोरोना की रफ्तार चिंता का सबक बन चुकी है। गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में स्थानीय 30 वर्षीय युवती जबकि धनियाकोट गांव के 59 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएचसी के कोविड लैब प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी के अनुसार सीएचसी में बीमार लोगों की अहतियातन जांच की जा रही है। गुरुवार को दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को होम आइशोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से मास्क लगाने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए विशेष एहतियात बरतने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!