◾ माता भक्तों ने झोडा़ गायन से बांधा समा
◾ रतौडा़ गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
◾ कथा सुनने गांवो से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव में स्थित मां भगवती मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरु हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भजन कीर्तनो पर श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गए। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक झोडा़ गायन से समां बांधा।
मां भगवती मंदिर रतौडा़ में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंगलवार को मंहत हरदास गिरी की देखरेख में आचार्य पं आंनद बल्लभ शास्त्री ने यजमान चंदन सिंह दरमाल, धन सिंह मेहरा, पूरन सिंह दरमाल, धन सिंह दरमाल से विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कथा पाठ किया। कहा की जगत जननी मां दुख हरता है। मां की पूजा अर्चना से तमाम कष्टों का निवारण होता है। गांव की महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी, धार का किवाडा़….. के लै रे छै भेंट पखौवा, के चडू दरबारा…… समेत तमाम झोडे़ गायन भी किए । कथा सुनने आसपास के नैनीचैक, वर्धो, तल्ला व मल्ला गांव, तिवारीगांव, आमबाडी़, घंघरेठी, गरमपानी, खैरना, भुजान आदि तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। 15 अप्रैल को महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।