◾कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेज उठाई कार्रवाई की मांग
◾कुमाऊं आयुक्त को भेजा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के खैरनी ग्राम पंचायत के तोक बढेरी में स्टोन क्रशर निर्माण का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों ने भारी-भरकम मशीनों से गांव का रास्ता व नाप भूमि काटने का आरोप लगा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन भेज मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। क्रेशर निर्माण से होने वाली परेशानी बता स्टोन क्रेशर निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।
खैरनी ग्राम पंचायत के बढेरी तोक में निर्माणाधीन स्टोन क्रेशर का विरोध बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को शिकायती पत्र भेज कहा की सड़क से क्रशर तक बनाई जा रही रोड में भारी-भरकम मशीनों से गांव का रास्ता व ग्रामीणों की नाप भूमि ध्वस्त कर दी गई है। बगैर गांव की अनापत्ति के स्टोन क्रशर स्थापित किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया की महज छह सौ मीटर की दूरी पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है ऐसे में क्रशर की आवाज व धूएं से नौनिहालों की शिक्षा प्रभावित होने का खतरा भी है। नजदीक ही शिव मंदिर भी है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवा उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार,कमला देवी, गीता देवी, प्रेमा देवी, चंपा देवी, दया, ज्योति देवी, पदम सिंह, भावना, हंसी, सरिता आदि के हस्ताक्षर है।
