◾स्वास्थ्य विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगा की नारेबाजी
◾छडा़ के बाद अब गरमपानी के व्यापारियों का चढा़ पारा
◾जल्द सेवा सुचारु न किए जाने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़े होने से व्यापारियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। छडा़ के बाद अब गरमपानी के व्यापारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की जनहित से खिलवाड़ किया जा रहा है। मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी की यदि जल्द सेवा सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में एक महीने से भी अधिक समय से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई है। आसपास के गांवों से अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाएं व मरीज मायूस हो रहे हैं बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। रेडियोलॉजिस्ट का सरकार के साथ अनुबंध समाप्त होने से सेवा प्रभावित हो चुकी है। अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ न मिलने का मामला अब तूल पकड़ गया है। पूर्व में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल छडा़ इकाई के पदाधिकारियों के प्रदर्शन के बाद अब गरमपानी ईकाई के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा की संबंधित विभाग उपेक्षा पर आमादा है जिसका खामियाजा मरीजो व गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ रहा
है। संगठन अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा की सेवा प्रभावित होने से बेतालघाट ब्लॉक के साथ ही ताड़ीखेत, रामगढ़, हवालबाग ब्लॉक के वासिंदे भी प्रभावित हो रहे हैं बावजूद एक महीने से सुध नहीं ली जा रही। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द सेवा सुचारु नहीं की गई तो फिर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान सुरेश जोशी, गौरव पंत, भास्कर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, त्रिलोचन बुधलाकोटी, महेंद्र कुमार शास्त्री, कमल, कपिल तिवारी, नैन सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।