◾ खुलेआम नियमों की उडा़ई जा रही धज्जियां
◾ जेसीबी के तीखे पंजो से दी जा रही शासन प्रशासन को खुलेआम चुनौती
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गरजोली गांव में मानवजनित आपदा की तैयारी की जा रही है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। रात के वक्त जेसीबी मशीन से गांव के समीप बहने वाले बरसाती गधेरे को बेतरतीब ढंग से रौंदा जा रहा है। मशीन के पंजे का खौफ शासन प्रशासन पर भारी पड़ रहा है।
गरजोली गांव के समीप बहने वाला बरसाती नाला पत्थर व उपखनिज तस्करी का गढ़ बन गया है। आए दिन रात के वक्त तस्कर बरसाती नाले पर सक्रियता बढ़ा दे रहे हैं। हद तो यह है की अब बैखोफ तस्कर जेसीबी मशीन से नाले पर पत्थर व उपखनिज की तस्करी में जुट गए हैं। रात के अंधेरे में चोरी के पत्थर व उपखनिज को ठिकाने लगाया जा रहा है। तस्करों में प्रशासन का भय खत्म हो चुका है। समीपवर्ती जजूला गांव के समीप स्थित बरसाती गधेरे से भी धड़ल्ले से उपखनिज की तस्करी जोरों पर है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। बरसाती गधेरो में खदान से भविष्य में खतरा बढ़ने का भी अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है।

error: Content is protected !!