◾ सीएचसी में जांच के दौरान हुई पुष्टि, लगातार बढ़ रहा ग्राफ
◾पहले पांच लोग हो चुके हैं संक्रमित, अब संख्या पहुंची आठ
◾मॉक ड्रिल में परखे गए उपकरण व तैयारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में मॉक ड्रिल शुरु भी नहीं हो सकी था की जांच में सीएचसी के एक चिकित्सक तथा समीपवर्ती गांवों की दो महिलाओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग सख्ते में आ गया। तीनों संक्रमितो को होम आइसोलेशन में भेजने के बाद मॉक ड्रिल शुरु हुई। चिकित्सा प्रभारी की निगरानी में उपकरणों व तैयारियां परखी गई।
कोसी घाटी क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। पहले ही सीएचसी में तैनात पर्यावरण मित्र समेत पांच लोग संक्रमण की जद में हैं। सोमवार को कोरोना से निपटने को मॉक ड्रिल की तैयारी शुरु की जा रही थी की सीएचसी में पांच लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सीएचसी के एक चिकित्सक तथा ताड़ीखेत ब्लॉक के चौबटिया की महिला तथा हल्सों कोरण गांव की भी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। चिकित्सक समेत तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने से अस्पताल प्रंबधन सख्ते में आ गया। आनन फानन में संक्रमितो को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी शुरू की गई। सीएचसी प्रभारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने वाले अस्वस्थ लोगों की जांच की जा रही है। अहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब तक आठ लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। बाद में मॉक ड्रिल के दौरान मरीज की जांच, उपचार तथा आवश्यक उपकरणो की जांच की गई।

error: Content is protected !!