◾ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में रचनात्मक दिवस मनाए जाने का आह्वान
◾नौनिहालों के वजन, पोषण समेत अन्य बिंदुओं पर दी गई जानकारी
◾ विभागीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों के रचनात्मक विकास समेत तमाम अहम बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर चंपा नेगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दे योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचाने का आह्वान किया। रचनात्मक दिवस मनाने पर भी जोर दिया गया।
सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। बाल विकास विभाग के तत्वाधान में हुए प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों के वजन, पोषण संबंधी जानकारी दी गई। नंदा गौरा समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दें पात्रों को लाभ दिलाने का आह्वान किया गया। अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन(इसीसी) के तहत रचनात्मक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि 15 अप्रैल को रचनात्मक दिवस मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने की अपील की गई। रचनात्मक दिवस पर की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खैरनी, थापली, तितौली, हली,पनौराकोट, सकदीना, गरमपानी, खैरना, जिनोली, उल्गौर, लोहाली, हरतपा, सिरोडी़,बादरकोट, कफूल्टा, भवाली गांव, घूना, बसगांव, सोनगांव, बुधलाकोट समेत तमाम केन्द्रो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस दौरान हंसा मेहरा, ललिता पांडे,चंपा, मनीषा आर्या, प्रेमा खाती, चंद्रा जोशी, प्रेमा देवी, मुन्नी जलाल, बीना कनवाल, दीपा कार्की, पुष्पा देवी, मीरा मेहरा, ज्योति जलाल, बंसती जोशी, हेमा देवी, ममता नैनवाल, आशा टम्टा, रेखा बेलवाल, रजनी नेगी आदि मौजूद रहे।