◾ भुजान बाजार में बना स्पीड ब्रेकर बना खतरे का सबब
◾कई बाइक सवार रपटकर हो चुके चोटील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र में बने स्पीड ब्रेकर को हटाए जाने की मांग तेज हो गई है। बिनसर मंडल के महामंत्री सुनील मेहरा ने संबधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता का स्पीड ब्रेकर से हो रहे खतरे की जानकारी दें ब्रेकर हटाए जाने की मांग की है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में पटवारी चौकी के समीप स्टेट हाईवे पर स्पीड ब्रेकर खतरे का सबब चुका है। बगैर रिफ्लेक्टर के बनाए गए स्पीड ब्रेकर में कई बाइक सवार रपटकर चोटिल हो जा रहे हैं वही की बड़े वाहनों के असंतुलित होने का खतरा भी बना हुआ है। भाजपा बिनसर मंडल के महामंत्री सुनील मेहरा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्पीड ब्रेकर से हो रही परेशानी बता ब्रेकर हटाए जाने की मांग उठाई है ताकी संभावित खतरे को टाला जा सके।