◾ सीएचसी गरमपानी में जांच के दौरान हुई पुष्टि
◾ दोनों संक्रमितो को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी तेज

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लंबे समय के बाद कोरोना के पांव पसारने के बाद अब संक्रमितो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सीएचसी में तैनात पर्यावरण मित्र तथा गरमपानी निवासी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब समीपवर्ती टूनाकोट व बमस्यूं गांव की दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है।

सीएचसी गरमपानी में तैनात पर्यावरण मित्र व गरमपानी निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति में बीते दिनों कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में तीन लोगों की जांच की गई। जिसमें टूनाकोट तथा बमस्यू निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी के कोविड लैब प्रभारी मदन मोहन गोस्वामी के अनुसार तीन अस्वस्थ लोगों की जांच की गई जिसमें दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों महिलाओं को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार विशेष एहतियात बरतने के साथ ही कोरोना की रोकथाम को अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।