◾गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
◾ आसपास के गांवों से उमडा़ आस्था का सैलाब
◾ दस जनवरी को भंडारे के साथ होगा पारायण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लाक के विशालकोट गांव में श्रीमद गौ भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो उठा। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा।
मंगलवार को विशालकोट गांव में पूजा अर्चना के साथ श्रीमद गौ भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। धर्माचार्यों ने विधि विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। गौ माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास आचार्य पंडित तारा दत्त जोशी ने बताया की गौ सेवा से पुण्य मिलता है। कथा सुनने से तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा व्यास ने लोगों से गौ सेवा करने का आह्वान किया। कथा सुनने टूनाकोट, मंगलकोट, गरमपानी, खैरना, भुजान, पातली, हिडा़म, बलियाली, सुखौली, तिपौला, चापड़, कमान आदि गांवों से गौ भक्त विशालकोट पहुंचे। दस जनवरी को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।