◾स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूरदराज रुख करना मजबूरी
◾ बेतालघाट ब्लॉक के कई अस्पताल सुविधाविहीन
◾बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न होने लोगों में नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीएचसी तथा गांवों में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को लोग तरस रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गांवों के वासिंदे दूरदराज रुख करने को मजबूर हैं। सुविधाएं उपलब्ध न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बने स्वास्थ्य केंद्र तथा ब्लाक मुख्यालय में स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं के हालात खराब है। लगातार मांग उठने के बावजूद सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही जिस कारण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को दूरदराज रुख करना पड़ता है। गांवों में बने स्वास्थ्य केंद्र भी सुविधाओं के इंतजार में बिमार है। ब्लाक मुख्यालय में तमात गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं है। उपेक्षा से आहत क्षेत्र के वासिंदो में गहरी नाराजगी है। लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तथा अस्पतालों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!