◾रामेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश
◾देश प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾ रविवार को भंडारे के साथ होगा पारायण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र में कुजगढ़ नदी के तट पर स्थित रामेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ से माहौल राममय हो गया। देश प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति को प्रार्थना हुई। रविवार को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में शामिल होने का आह्वान किया है।
रामेश्वर मंदिर में शनिवार को अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन कीर्तन से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देश प्रदेश की सुख , शांति, समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई‌। रविवार को भंडारे के साथ पारायण होगा‌। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।