◾ भजन कीर्तन व भगवान राम के जयकारों से माहौल राममय
◾ आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र में कुजगढ़ नदी के तट पर स्थित रामेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ से माहौल राममय हो गया। देश प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति को प्रार्थना हुई। बाद में भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
रामेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारा लगा। धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन कीर्तन से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। देश प्रदेश की सुख , शांति, समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई‌। रविवार को भंडारे के साथ पारायण हुआ। देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा। भंडारे में आसपास के भुजान, खैरना, गरमपानी, छडा़, बजोल, बमस्यूं, टूनाकोट, मंगलकोट, तिपोला, सुखोली आदि तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

error: Content is protected !!