= रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र में हुई गोष्ठी
= कीटनाशक दवाओं का भी हुआ वितरण
= विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब क्षेत्र में कृषि विभाग के तत्वाधान में गोष्ठी हुई। किसानों को मृदा परीक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही कीटनाशक का वितरण भी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया।
बुधवार को क्वारब क्षेत्र में कृषि विभाग के तत्वाधान में नमसा योजना के तहत मृदा स्वास्थ्य एवं परीक्षण संबंधी दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चिराग संस्था के समन्वयक नवीन भट्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं परीक्षण के विषय में बारीकी से जानकारी दी। कहा कि बेहतर मिट्टी के उपयोग से बेहतर उपज की पैदावार की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभिन्न कीटनाशकों की जानकारी दें कीटनाशक दवाएं भी वितरित की गई। भास्कर जोशी ने कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीमा देवी ने की। ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को लाभ मिलता है। इस दौरान इंदर सिंह, सुनीता लटवाल, मोहन सिंह, बहादुर सिंह, आनंद सिंह, बाली राम, कुंवर सिंह, भगवान राम, बबीता मेहरा, दीपा रावत, मदन सिंह, पूरन सिंह, अनीता देवी, नीम देवी आदि मौजूद रहे।
