= बेहतर कार्य करने के बावजूद तबादला किए जाने से व्यापारी हैरान
= नए प्रभारी पर भी जाम व अन्य व्यवस्थाएं चुनौती

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना चौकी में तैनात चौकी प्रभारी का सात महीने में ही तबादला किए जाने से व्यापारी हैरान है। व्यापारियों के अनुसार चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज बेहतर कार्य कर रहे थे बावजूद एकाएक तबादला किया जाना समझ से परे है।
खैरना चौकी में तैनात गुलाब सिंह कंबोज की जगह लालकुआं से नए प्रभारी दिलीप कुमार की तैनाती हुई है। पूर्व में तैनात चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का सात महीने में ही तबादला किए जाने से व्यापारियों में रोष है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार गुलाब सिंह कंबोज व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सत्यापन अभियान ने भी तेजी पकड़ी बावजूद तबादला कर दिया गया। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, पूरन लाल साह, दलीप सिंह नेगी, भीम बिष्ट, फिरोज अहमद, कुबेर सिंह जीना, मदन मोहन सुयाल, पंकज नेगी, पंकज भट्ट, हरीश चंद्र, हरीश कुमार आदि ने क्षेत्र को समझने से पूर्व ही अधिकारियों का तबादला किए जाने पर नाराजगी जताई है।