= नैनी पुल स्थित कोसी नदी के तट पर बने शिव मंदिर के समीप किया जा रहा मछलियों का शिकार
= मछलियां मारने के बाद अराजक तत्व बाजार क्षेत्र में कर रहे मछलियों की बिक्री शाम को शराब पीकर बाजार में मचा रहे उत्पाद

(((कुबेर सिंह जीना/अंकित सुयाल/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नैनीपुल क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के समीप मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा है। मछलियों के शिकार किए जाने से व्यापार मंडल पदाधिकारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने मामले पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि मछलियों का शिकार नहीं रुका तो फिर बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के समीप कोसी नदी पर क्षेत्रवासियों ने मछलियों का शिकार प्रतिबंधित किया है पर कुछ अराजक तत्व रात के अंधेरे में फायदा उठाकर कोसी नदी मछलियों का अवैध शिकार करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बड़ी-बड़ी मझलियां मारी जा रही हैं। मारी गई मछलियों को बाजार में बिक्री करने के बाद अराजक तत्व शराब पीकर शाम के वक्त बाजार क्षेत्र में हंगामा कर रहे हैं जिससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है। व्यापार मंडल ने भी मामले पर गहरा रोष जताया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन चंद्र गुरनानी ने मंदिर के समीप स्थित मछलियों का शिकार करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन के धरम सिंह व कुबेर सिंह जीना ने मामले पर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।