= पेयजल संकट से परेशान कुजोली गांव के वासिंदे
= कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद नही हो रही सुनवाई

((( अंकित सुयाल/ कुबेर जीना/ महेद्र कनवाल/ मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

गांवो में पेयजल संकट सिर चढ़कर बोल रहा है। हालात यह है की गांव के वासिंदे दूरदराज से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर है। बेतालघाट ब्लाक के कुजोली गांव में ग्रामीण बरसात में इकठ्ठा हुए पानी का ईस्तमाल कर रहे है। गांव के लोगो ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
तपीस बढ़ने के साथ ही गांवो में पेयजल संकट भी बढ़ गया है। बूंदबूंद पानी को हाहाकार मचा है। बेतालघाट के कुजोली गांव में हालात विकट है। ग्रामीणों को समुचित पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है जिस कारण लोगो को धूप में भी दूरदराज से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। आलम यह है की मवेसियो व घर में अन्य कार्यो के लिए गांव के समीप बने गड्डे में इकट्ठा बरसात के पानी का ईस्तमाल कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है की लोगो को समुचित पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है जिस कारण परेशानी बढ़ती ही जा रही है। संबधित विभाग पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। गांव के लोगो ने पेयजल आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाऐगी।

error: Content is protected !!