= स्टोन क्रशर पर जाम लगा जताया रोष
= सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कराया शांत
= क्रशर स्वामी ने दिया जल्द भुगतान का भरोसा
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/विरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट)))
लंबित भुगतान न होने पर डंपर स्वामियों का सब्र जवाब दे गया। बेतालघाट स्थिति स्टोन क्रशर पर जाम लगा रोष जताया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बमुश्किल डंपर स्वामी शांत हुए। स्टोन क्रशर स्वामी के भुगतान जल्द करने का भरोसा दिए जाने के बाद जाम खोला गया।डंपर स्वामियों ने दो टूक कहा कि उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को बेतालघाट स्थित स्टोन क्रशर पर हंगामा हो गया। सुबह कई वाहन स्वामी स्टोन क्रशर पहुंच गए।मुख्य गेट पर वाहनो को आडे़ तिरछा लगा जाम लगा दिया। नारेबाजी कर रोष जताया। वाहन स्वामियों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा जिससे आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। चालको को भी भुगतान नहीं किया सका है जिससे परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कई बार भुगतान के लिए कहे जाने के बावजूद अनसुनी की जा रही है। स्टोन क्रशर पर जाम लगा दिए जाने से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन स्वामियों को बमुश्किल शांत कराया। स्टोन क्रशर स्वामी ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया तब जाकर वाहन स्वामियों ने जाम खोला। इस दौरान मनोज जोशी, अतुल भंडारी, पुष्कर त्रिपाठी, हीरा लाल, राकेश जोशी, सुरेंद्र रावत, भुवन पिनारी, पप्पू मेहरा, ललित जोशी, कमल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
