= श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा से माहौल हुआ भक्तिमय
= भजन कीर्तन से थिरकने पर मजबूर हुए भक्तजन
(((हरीश चंद्र/विजय रौतेला/मदन सिंह/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

कैंची धाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय है। रोजाना आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग कथा सुनने मंदिर परिसर में पहुंचे हैं।कथा वाचक युग विभूति विदुषी रिचा गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न अध्यायों का वर्णन कर श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
प्राचीन देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। रोजाना विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद धर्माचार्य यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करा रहे हैं। जबलपुर से पहुंची कथा व्यास विभूति विदुषी रिचा गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के विभिन्न लीलाओं की जानकारी दी। कहा कि सत्य पथ पर चलने वाले व्यक्ति हमेशा सभी दुखों से दूर रहते हैं। ईश्वर भी उनकी हर कदम पर मदद करता है। कथावाचक युग विभूति विदुषी रिचा गोस्वामी ने कहा कि मनुष्य को अपने अंदर की अकड़ को समाप्त कर झुकना सीखना चाहिए। अकड़ से तमाम कार्य खराब होते हैं जबकि दूसरे को मान सम्मान देने से हमेशा सफलता प्राप्त होती है। कथा सुनने को तल्ला निगलाट क्षेत्र के साथ ही मल्ला निगलाट, पाडली, जसिया घूना, रातीघाट कफूल्टा, जाख ,चौरसा, गरमपानी, खैरना, भवाली गांव, सिरोड़ी आदि क्षेत्रों से रोजाना श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल भक्तिमय कर दिया। भगवान विष्णु के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में पंडित नवीन पंत, मोहन मूर्ति, मोहन सिंह मेहरा, महेश तिवारी, भुवन तिवारी, पंकज नगल्टिया, राकेश तिवारी, सुरेश मेहरा, दलीप सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, मंजू मेहरा, किशन सिंह मेहरा, जगदीश मेहरा आदि लोग व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।
