=मल्ला निगलाट गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक
= सरकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का किया गया आह्वान
= ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य करेंगे पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण

(((हरीश कुमार/महेन्द्र कनवाल/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

गांव की सरकार ने तैयार की भविष्य की कार्ययोजना
= मल्ला निगलाट गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक
= सरकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का किया गया आह्वान
= ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य करेंगे पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण
(((हरीश कुमार/महेन्द्र कनवाल/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

ग्राम पंचायत मल्ला निगलाट में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अपनी सरकार पोर्टल से संबधित जानकारी भी दी गई।
बेतालघाट ब्लाक के मल्ला निगलाट गांव में स्थित पंचायत भवन में सोमवार को ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने की। एक-एक कर पुराने प्रस्तावों पर चर्चा हुई तथा गांव के विकास को नए प्रस्ताव तैयार किए गए। पेंशन से छूटे पात्रो के प्रस्ताव तैयार किए गए। मनरेगा तथा वित्त के कार्यों पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान पंकज ने अपनी सरकार पोर्टल से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। सर्वसम्मति से तय हुआ कि ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। पंचायत सचिव वंदना भट्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया कि गांव के विकास को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम आर्या, उपप्रधान भीम सिंह, राहुल मेहरा, नीरज मेहरा, भुवन मेहरा, अजय मेहरा, लवली टम्टा, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।