= बडे़ बडे़ दरख्त आग की चपेट में आकर धराशाई
= क्षेत्रवासियों ने उठाई आग पर काबू किए जाने की मांग
(((कुबेर जीना/अंकित सुयाल/महेंद्र कनवाल/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))
फायर सीजन में जंगल के जंगल धधक रहे है। वन संपदा खाक होती जा रही है। सुयालबाडी क्षेत्र में बडे़ बडे़ दरख्त आग की चपेट में आकर खाक हो गए। धुंए के गुबार से लोगो का जीना मुहाल हो चुका है। क्षेत्रवासियों ने जंगलो में धधक रही आग पर काबू किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाडी़ क्षेत्र में आग बेकाबू होने लगी है। हाइवे से सटे जंगल में धधक रही आग से कई हेक्टेयर वन संपदा खाक होने का अंदेशा है वही बड़े-बड़े दरख़्त भी आग की चपेट में आकर धराशाही हो रहे हैं जंगलों में भड़क रही आग से जंगली जानवर पशु पक्षी आदि भी प्रभावित होते जा रहे हैं। धुएं ने पूरे क्षेत्र को भी आगोश में ले लिया है लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना, हरीश चंद्र, हरीश कुमार, पंकज भट्ट आदि लोगो ने जंगलो में धधक रही आग पर काबू किए जाने की मांग उठाई है।
