= लगातार जाम लगने से लोग हो रहे परेशान
= अस्थाई पार्किंग से काफी हद तक मिलेगी जाम से निजात
= व्यापारियों ने उठाई पुरजोर मांग
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/हरीश कुमार/मदन सिंह की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार में लगातार जाम लगने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने खैरना चौराहे के समीप स्थित आपुण बाजार क्षेत्र में अस्थाई पार्किंग शुरू कराए जाने की मांग उठाई है। परिसर में स्थित मैदान में कई वाहनों के पार्क होने से क्षेत्र को काफी हद तक जाम से निजात मिल सकेगी।
खैरना चौराहे से तमाम गांवों को टैक्सी वाहन संचालित किए जाते हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। बाजार क्षेत्र में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आवाजाही करने वाले लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों पर भी दुर्घटना का संकट मंडराता है वहीं व्यापारियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता ह। ऐसे में अब व्यापारियों ने खैरना चौराहे के समीप आपुण बाजार परिसर में अस्थाई वाहन पार्किंग की पुरजोर मांग उठाई की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि आपुण बाजार क्षेत्र को पार्किंग में तब्दील किया जाए तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकेगी। व्यापारी नेता गजेन्द्र नेगी, पूरन लाल साह, विजय रौतेला, हरीश चंद्र, फिरोज अहमद, भैरव नैनवाल, मनोज नैनवाल, किशन सिंह, भरत जलाल, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि लोगों ने आपुण बाजार क्षेत्र में अस्थाई पार्किग शुरू कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
