= आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
= विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल नौनिहालों को किया गया पुरस्कृत
= पर्यावरण संरक्षण को दिलाई गई शपथ
(((हरीश कुमार/पंकज भट्ट/हरीश चंद्र/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण को शपथ दिलाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। चित्रकला, भाषण समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा चार तथा भाषण प्रतियोगिता में सातवी कक्षा के छात्रो ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रंबधक मुकेश त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। कहा कि पौधरोपण से धरा को हरा भरा कर पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, देवेंद्र नेगी, सरिता नेगी, सुनीता, सपना, प्रीति, हेमा मनराल, निशा भावना पांडे आदि मौजूद रहे।
