= 792 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
= विभिन्न विभागों ने स्टालो के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
= विधायक बोली – ग्रामीण विकास को सरकार संकल्परत

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट )))

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में दूरदराज गांवो से पहुंचे 792 लोगों ने पंजीकरण कराया। सामान्य ओपीडी 64, बाल रोग ओपीडी 29, स्त्री रोग ओपीडी 40, दंत चिकित्सा ओपीडी 7, आयुर्वेदिक ओपीडी 170, होम्योपैथिक ओपीडी 39, हड्डी रोग ओपीडी 70, नेत्र रोग ओपीडी 61, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ओपीडी 108 , रक्त जांच 64 , एक्स रे 22, शुगर जांच 67, रक्तचाप जांच 43, नेत्र जांच 32 जिसमें से 10 को मोतियाबिंद चिन्हित किया गया । इसके अतिरिक्त 7 विकलांग प्रमाण पत्र , 53 डिजिटल हेल्थ आई डी, 13 ई संजीवनी टेली कंसल्टेशन, 69 कोविड-19 टीकाकरण, 14 नियमित टीकाकरण, 112 लोगों को परिवार नियोजन सामग्री का वितरण, तथा 5 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया।बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉलो के जरिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नैनीताल सरिता आर्य ने किया। विधायक सरिता आर्या ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान कर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भागीरथी जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दलीप सिंह नेगी, तारा भंडारी, धीरज जोशी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, अखिलेश कुमार, रितु तिवारी, नंदी खुल्बे, चंपा आर्या, प्रवीण पडलिया, चंपा जलाल, विमला उप्रेती, दिनेश रावत, माधो सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।