= बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव की घटना
= आवासीय मकान व गौशाला आग से खाक होने से मचा हड़कंप
= पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग मौके पर पहुंचा
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जंगल की आग आबादी तक पहुंचकर तबाही मचाने लगी है। बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव में दावानल ने आवासीय मकान तथा गौशाला खाक कर दी। करीब बीस से ज्यादा घास के लूट्टे भी राख कर डालें। सूचना पर राजस्व, रेगुलर पुलिस के साथ ही दमकल वाहन भी पहुंचा। कई घंटे ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव में बंद पड़े मकान को आग से स्वाहा करने के बाद अब दावानल ने मल्लाकोट गांव में स्थानीय दीवान सिंह के मकान को स्वाहा कर डाला। आग ने मकान के साथ ही गौशाला को भी चपेट में ले लिया। एकाएक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। अफरा तफरी के बीच गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग को बेकाबू होता देख सूचना प्रशासन व पुलिस को भी दी गई। नैनीताल जिला मुख्यालय से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा तब तक मकान जलकर स्वाहा हो चुका था। वही गांव के लोगों के करीब बीस से ज्यादा लूट्टे भी जलकर खाक हो चुके हैं। ग्रामीण देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे।
