tikhinazar

= बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में होगा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम
= विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
= कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/पंकज नेगी/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम मंगलवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम होगा। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा वहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। नौनिहालों को किट वितरण होगा।
19 अप्रैल को बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या होंगी। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख आनंदी बधानी, सम्मानित अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा जबकि मेरी आंगनवाड़ी बच्चों की फुलवारी कार्यक्रम के तहत चित्रकला व विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। नौनिहालों को पोषण किट वितरित होगा। झोडा़ व लोक संस्कृति से जुडे़ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम होगें। संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी तथा संयोजक जिला महामंत्री प्रगति जैन होंगी।