= जगह जगह ध्वस्त हालत में पहुंचा भुजान वर्धो मोटर मार्ग
= पेंच वर्क की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय समेत तमाम गांवो को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो दो मोटर मार्ग में की मरम्मत की सुध नहीं ली जा रही पेच वर्क कर इतिश्री किए जाने से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने खतरे का सबब बन चुकी ध्वस्त सुरक्षा दीवारों की मरम्मत के बजाय पेंच वर्क का कार्य शुरु कराने तथा पेंच वर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए है। चेताया है की हिलाहवाली पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
आपदा के बाद से ही शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। मोटर मार्ग पर बढेरी, रतौडा, नैनीचैक समेत तमाम गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। बदहाल हालत में पहुंच चुके मोटर मार्ग पर ग्रामीण जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर है। अब बदहाल मोटर मार्ग पर पेच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है जबकि जगह-जगह मोटर मार्ग धरक रहा है। बगैर सुरक्षा दीवारों को दुरुस्त करें मोटर मार्ग पर पेंच वर्क का कार्य किए जाने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं पेंच वर्क की गुणवत्ता पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार जगह-जगह मोटर मार्ग ध्वस्त हालत में है। दुर्घटना का खतरा बना हुआ है मोटर मार्ग को दुरुस्त करने के बजाय पैच वर्क किया जा रहा है ग्रामीणों ने ध्वस्त मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि उपेक्षा हुई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।