= घर से पानी लेकर विद्यालय पहुंचना बना मजबूरी
= जिम्मेदार नही ले रहे सुध, बच्चे परेशान
= परेशान लोगो ने विधायक तक पहुंचाई समस्या

(((अंकित सुयाल/भरत बोहरा/पंकज नेगी/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

जहां एक और तमाम गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है वहीं बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट गांव में स्थित विद्यालय में नौनिहाल बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत तीस नौनीहाल घरों से विद्यालय को पानी ले जाने को मजबूर है। क्षेत्रवासियों ने विधायक सरिता आर्या को दूरभाष पर जानकारी दें विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारू के जाने की मांग उठाई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है वहीं विद्यालयो में भी नौनिहाल बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरी में घरों से पानी ले जाना पड़ रहा है जो नौनिहालों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब तीस नौनिहाल अध्ययनरत हैं। समीप ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है जहां छोटे-छोटे नौनिहाल प्राथमिक शिक्षा ले रहे हैं पर विद्यालय में पिछले सात माह से भी अधिक समय से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद आपूर्ति दुरुस्त नहीं की जा रही जिससे नौनिहालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभांशु सिंह ने विधायक सरिता आर्या को दूरभाष पर जानकारी दें विद्यालय में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करवाए जाने की मांग की है।