= हरतपा गांव में लगी स्ट्रीट लाइट पर किया हाथ साफ
= चोरी की वारदात होने से ग्रामीण भयभीत
= ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर सौंप उठाई कार्रवाई की मांग

(((विजय रौतेला/हरीश चंद्र/सुनील मेहरा/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

शांत समझे जाने वाले गांवों में भी चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बेतालघाट ब्लॉक के हरतपा गांव में चोरों ने स्ट्रीट लाइट ही उड़ा डाली। ग्राम प्रधान ने चौकी खैरना में तहरीर दे मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ ले धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों के बाद अब शांत समझे जाने वाले गांवों में चोरों ने दस्तक दे दी है। पूर्व में रामगढ़ ब्लाक के धूरा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अब चोरों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे हरतपा गांव में सेंध लगा दी। चोरों ने गांव के समीप लगी स्ट्रीट लाइट ही उड़ा डाली। सुबह गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। स्ट्रीट लाइट गायब देख लोग दंग रह गए। सूचना ग्राम प्रधान विमला रौतेला को दी गई। विमला रौतेला ने खैरना चौकी में तहरीर सौंप मामले के खुलासे की मांग उठाई है साथ ही मामले का खुलासा कर मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेताया भी है कि यदि जल्द घटना का खुलासा ना किया गया तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर धरना शुरू किया जाएगा।