= क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के दफ्तर में किया प्रदर्शन
= पार्षद ने दिया धरना तो अधिकारियों के छूटे पसीने
= अधिशासी अभियंता ने दिलाया व्यवस्था में सुधार का भरोसा
(((हल्द्वानी से संजय चौधरी)/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।तल्ली हल्द्वानी में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने जल संस्थान में प्रदर्शन के साथ अधिशासी अभियंता का घेराव किया। वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी कार्यालय के बाहर धरने में बैठ गए।इसके बाद कार्यालय छोड़कर बाहर आये अधिशासी अभियंता ने पार्षद और क्षेत्रवासियों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। पेयजल संकट को लेकर पार्षद मनोज जोशी क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता को समस्या बताई। लेकिन अधिकारी अनसुनी करने लगे। इस पर गुस्साये पार्षद और क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ढाई घंटे तक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। पार्षद की तबीयत खराब होने लगी तो अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय से बाहर आये। इसके बाद दोनों पक्षों की समस्या पर बात हुयी। अधिशासी अभियंता ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। पार्षद व क्षेत्रवासियों ने जल्द आपूर्ति सुचारू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी ।अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर कर लिया जायेगा।
