= आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम
= विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहाल सम्मानित

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने नौनिहालों ने धूम मचाई। विभिन्न प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रमों में नौनिहालों ने खूब जलवा बिखेरा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जरिए नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाने को छोटे-छोटे प्रयास तथा जंगलों को हरा-भरा करने का संदेश दिया। विद्यालय में नए प्रवेश लेकर पहुंचे नौनिहालों का स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने विद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, संतोष कुमार, देवेंद्र नेगी, सरिता नेगी, सुनीता, सपना, प्रीति, हेमा मनराल, दीपक कुमार, निशा, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।