= सिरसा तथा रामगढ़ क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
= सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
(((सुनील मेहरा/पंकज नेगी/हरीश चंद्र/कमल बधानी की रिपोर्ट)))
धार्मिक कार्यक्रमों से कोसी घाटी का माहौल भक्ति बना हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यात्री वाहनों में भी प्रसाद वितरण किया जा रहा है। सिरसा तथा रामगाढ़ क्षेत्र में भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का परायण हुआ।

हाईवे पर स्थित सिरसा गांव में भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विधि विधान से पूजा अर्चना व महाआरती के बाद भंडारा लगा। गांव के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सुयालबाड़ी, कूल, चोपड़ा, नैनीपुल, क्वारब समेत आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सूण गांव में भी भंडारा लगा। इधर रामगाढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में अखंड रामायण पाठ के बाद लगे भंडारे में हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्री वाहनों में भी प्रसाद वितरण किया गया। हाईवे पर दुर्घटनाएं टालने को विशेष प्रार्थना हुई। कार्यक्रम में रातीघाट, खैरना, कफूल्टा, बारगल समेत तमाम गांवों के श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
