= पुलिस की मौजूदगी में ही लगाए गंभीर आरोप
= क्वारब क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से भड़की महिलाएं
= अंकुश ना लगाए जाने पर उग्र आंदोलन का ऐलान

(((मदन सिंह/भरत बोहरा/हरीश कुमार/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। क्वारब क्षेत्र में खुलेआम दुकान में शराब बेचे जाने का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम गांव की महिलाएं आरोप लगाती रही। घंटे भर हंगामा होते रहा। पुलिस की मौजूदगी में ही आरोप लगने से तमाम सवाल खड़े हो गए।
क्वारब डामर प्लांट के समीप स्थित एक दुकान में गांव की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। खुलेआम शराब बिक्री का आरोप लगाया। महिलाओं ने दुकान में बने गड्ढे पर सवाल उठाए। गड्ढे के अंदर से निकली शराब के ढक्कनो से शक और गहरा गया। महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मामले का वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुआ। पुलिस की मौजूदगी में ही गंभीर सवाल उठने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते रहे। गांव की महिलाएं शराब बंदी के खिलाफ एकजुट हो गई। महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि शराब पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना शुरू किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर भी लोगों ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर ग्राम प्रधान नीमा देवी, भावना देवी, सुनीता देवी, देवकी देवी, पार्वती देवी, मधुली देवी, गीता देवी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रही।