= बेतालघाट पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
= मिनी स्टेडियम में जुट रहे आसपास के बच्चे
= सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी की गई वितरित
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भरत बोहरा/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))
उत्तराखंड पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए मिनी स्टेडियम में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए थाना पुलिस बेतालघाट आगे आ गई है। युवक-युवतियों को पुलिस भर्ती के टिप्स दिए गए। सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी वितरित की गई। थाना अध्यक्ष सतीश शर्मा के अनुसार क्षेत्र के युवक-युवतियों को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षित करने का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में क्षेत्र में बेतालघाट तथा आसपास के गांवो के युवक-युवतियों को पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए थाना पुलिस बेतालघाट विशेष प्रशिक्षण दे रही हैं। सुबह व शाम के वक्त युवक-युवतियों को दौड़, लंबी व ऊंची कूद समेत अन्य विभिन्न टिप्स दिए जा रहे हैं। रविवार को थानाध्यक्ष सतीश शर्मा की अगुवाई में युवक-युवतियों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी वितरित की गई। पुलिस की प्रशिक्षण कार्य में एसआई रमेश पंत, दिलीप कुमार, महेश चंद्र, कपिल बुधोडी विशेष सहयोग कर रहे हैं। पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करवाई जाने के लिए आगे आने पर क्षेत्र के लोगों ने थाना पुलिस बेतालघाट का आभार जताया है। प्रशिक्षण लेने के लिए युवक युवतियां भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है।
