= अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान
= वाहन चालकों में मचा हड़कंप
(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चौकी पुलिस खैरना ने शिकंजा कर दिया है। छडा़ बाजार के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को यातायात के नियम भी समझाएं गए।
चौकी प्रभारी खैरना गुलाब सिंह कंबोज की अगुवाई में पुलिस टीम ने छड़ा बाजार के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने तथा कोविड गाइड लाइन के नियमो का उल्लंघन पर 36 लोगों के चालान काट जुर्माना वसूला। बाद में वाहन चालकों को यातायात के नियम भी बताए गए। चौकी प्रभारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाऐगा।अभियान आगे भी जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में पुलिस टीम के राजेंद्र गोस्वामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।
