= आए दिन गुलदार कर रहा मवेसियो का शिकार
= पशुपालक चिंतित, उठाना पड़ रहा नुकसान
= ग्रामीणों ने उठाई गांव में पिंजरा लगाने की मांग
(((कुबेर जीना/अंकित सुयाल/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लाक के बिरखन गांव में मवेसीखोर गुलदार की घुसपैठ तेज हो गई है। आए दिन गुलदार पशुओं को निवाला बना रहा है। मवेशियों के मारे जाने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।
बिरखन गांव में गुलदार की धमक तेज होने से ग्रामीण दहशतजदा है। मवेशियों की तलाश में मवेसीखोर गुलदार आबादी तक पहुंच जा रहा है। गुलदार गांव के पशुपालको के कई मवेसीयों को मौत के घाट उतार चुका है। आए दिन पशुओं के मारे जाने से पशुपालको को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुलदार की घुसपैठ तेज होने बडी़ घटना की आंशका भी बनी हुई है। गांव के लोगो ने पशुपालकों को मुआवजा देने तथा गांव में पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।
