= गश्त पर निकली पुलिस तो चढ़े हत्थे
= 63 नशे के इंजेक्शन के बरामद
(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नशे का कारोबार तेजी से जड़ें जमा रहा है। पुलिस भी नशे के खात्मे को मुस्तैदी से जुटी हुई है। नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शनो की खेप के साथ पुलिस ने दो शातिर तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद किए हैं।
बनभूलपुरा पुलिस टीम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गश्त पर निकली। इस दौरान टीम ने अनस मेडिकल स्टोर के पास वाली गली में हल्द्वानी-चोरगलिया रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए मोहसिन खान निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा व इमरान निवासी ललित महिला स्कूल लाइन नंबर 7 के पास से पुलिस ने 63 नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 41 एविल पेनिरामाइन व 22 बुप्रेनॉरपाइन इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव,अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद शामिल रहे।
