= बिल का बकाया धनराशि जमा न होने से विद्युत विभाग ने काटा संयोजन
= सीएचसी के दो चिकित्सक आवास के बिल का एक लाख रुपये का नही हुआ भुगतान
(((पंकज नेगी/मनीष कर्नाटक/कमल बधानी की रिपोर्ट)))
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के चिकित्सक परिसर के दो आवासो का विद्युत संयोजक काट दिया गया है विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनो चिकित्सक आवासो की करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि बकाया है। विद्युत बिल की धनराशि जमा होने के बाद ही संयोजन जोड़ा जाएगा। बिजली की आपूर्ति ठप होने से चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सीएससी गरमपानी के समीप ही आवासीय परिसर है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही इसी परिसर में चिकित्सकों की आवास भी बने हैं। विद्युत विभाग ने बकाया विद्युत बिल की धनराशि जमा न होने पर दो चिकित्सक आवासों की आपूर्ति काट दी है जिससे चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई बार चेतावनी के बावजूद बिल जमा नहीं हो किया गया। एक चिकित्सक की आवास की 65 जबकि दूसरे की 55 हजार रुपये की धनराशि बकाया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता हेम चंद्र कपिल के अनुसार बकाया धनराशि जमा होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी। विद्युत संयोजन काटे जाने से चिकित्सकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से विद्युत बिल की बकाया धनराशि जमा करा विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है ताकि चिकित्सकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
